नर्स ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बिछीवाडा। बिछीवाड़ाथानांतर्गत संचिया में एक एएनएम ने अपने ही घर पर फासी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता लगने के बाद मौके पर लोग एकत्रित हो गए, लेकिन पीहर पक्ष के आने के इंतजार में शव मौके पर ही रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संचिया निवासी नर्स मंजूला (27) प|ी अरविंद डामोर ने बुधवार दोपहर को घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर गांव के लोग एकत्रित हो गए। बिछीवाड़ा थानाधिकारी दिलीपसिंह झाला मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। पीहर पाडलाथूर सूचना दी गई, लेकिन शाम तक पीहर पक्ष के नहीं आने से शव घर पर ही पड़ा रहा। मृतक महिला के पति अरविंद डामोर भी शिक्षक है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई गुरुवार को होगी।