शिवसेना की कार्यकारिणी गठित
बिछीवाड़ा। शिवसेनामुंबई और उदयपुर के पदाधिकारियों के सानिध्य में बिछीवाड़ा में बुधवार को शिवसेना की बैठक आशापुरा धाम पर आयोजित कर कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में मुंबई से जगदीश सांची, समरसिंह बुंदेला, जोधसिंह राणा और उदयपुर से सुभाष सुनिल पाटील ने शिवसेना की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। उन्होंने गौवंश तस्करी रोकने पर जोर दिया। बिछीवाड़ा में कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें शाखा प्रमुख हरीश कलाल, उपशाखा प्रमुख अभिषेक जैन, जिला प्रमुख नंदलाल लबाना, उप जिला प्रमुख विजयसिंह, सचिव किशन बंजारा, कोषाध्यक्ष अभिषेक और विनोद लबाना सचिन भाटिया को सलाहकार मनोनीत किया गया।