- Hindi News
- 75 साल पार कर चुके पेंशनर सम्मानित होंगे
75 साल पार कर चुके पेंशनर सम्मानित होंगे
कनबा। राजस्थानपेंशनर समाज उपशाखा बिछीवाड़ा की बैठक भुवनेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुई। अध्यक्षता यादवचंद्र पंड्या ने की। बैठक में पंचायत समिति स्तर पर त्रेमासिक बैठक, अधिवेशन और पेंशनर डे मनाने के साथ ही 75 साल की आयु पार कर चुके पेंशनरों को सम्मानित करने के लिए सूची बनाने पर भी चर्चा हुई। बैठक में पेंशन केस, मेडिकल डायरी के लिए जो भी कठिनाई रही है उसके निराकरण किया गया। बैठक में फकीर मोहम्मद, नारायणशंकर यादव, गौतमलाल पाटीदार मौजूद थे। संचालन मनोहर गौड़ ने किया। आभार कृष्णचंद्र फेरा ने माना।