- Hindi News
- पेंशनर समाज के प्रांतीय उपाध्यक्ष डूंगरपुर में
पेंशनर समाज के प्रांतीय उपाध्यक्ष डूंगरपुर में
डूंगरपुर. पेंशनरसमाज के प्रांतीय उपाध्यक्ष फकीरचंद व्यास शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर डूंगरपुर पहुंचे। जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर चौबीसा ने बताया कि राज्य स्तर पर समस्याओं, गतिविधियों की जानकारी व्यास ने दी। बैठक में संरक्षक नानूराम माली, जवाहर जैन, सुरेश टेलर, मगनलाल पंचाल, जीवनलाल कोठारी, मदन आनंद, विनय, शार्दुल, विश्वकृष्ण, यशवंत, महिपाल, प्रकाश, पन्नालाल चौबीसा मौजूद थे। आभार नगर अध्यक्ष विमलप्रकाश चौबीसा ने माना। बैठक में 17 दिसंबर को पेंशनर डे बनाने पर चर्चा की गई।
इधर,पेंशनर डे 17 को
बिछीवाड़ा.राजस्थानपेंशनर समाज शाखा बिछीवाड़ा की ओर से पेंशनर डे 17 दिसंबर को भुवेश्वर स्थित पेंशनर भवन में सुबह 11 बजे मनाया जाएगा। जिसमें वर्षभर सक्रिय पेंशनर को सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी यादवचंद पंडया ने दी।
डूंगरपुर. पेंशनर समाज की बैठक को संबोधित करते प्रांतीय उपाध्यक्ष।