मारपीट करके बदल दिया इंटरस्टेट बॉर्डर
करीब 15 दिन पहले कुछ ग्रामीण मारपीट पेड़ काटने की घटना की शिकायत लेकर आए थे। मैंने बिछीवाड़ा पुलिस को शिकायत फॉरवर्ड कर दी थी। उन लोगों ने इंटरस्टेट बॉर्डर सीमांकन के पिलर हटाए हों, ऐसी जानकारी नहीं मिली है। पटवारी से बात करके वस्तुस्थिति साफ कर सकूंगा।\\\'\\\' सुभाषयादव, तहसीलदार,बिछीवाड़ा
बिछीवाड़ा. विवादके बाद पटवारी राजस्थान में हुए अतिक्रमण के खातों की जांच के लिए नक्शा से मिलान करते हुए और मौजूद ग्रामीण।
भास्कर न्यूज बिछीवाड़ा(डूंगरपुर)
राज्यकी सीमा में घुसकर गेड़ पंचायत के सलियाट गांव में गुजरातियों द्वारा इंटरस्टेट बॉर्डर बदलने, अतिक्रमण कर यहां के वनवासियों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। बुधवार को हल्का पटवारी रमेश ननोमा को ग्रामीणों ने दिखाया कि वर्ष 1988-89 में गांव में चार दिनों तक कैंप लगाकर तत्कालीन कलेक्टर अनिरुद्ध कृष्णा ने पत्थरों के पिलर राजस्थान गुजरात की सीमा में लगवाए गए थे।
इन पिलर को पिछले दिनों गुजरात के अरावली जिले भीलोड़ा तहसील के 10 लोगों के परिवारों के साथ बंदूक धारदार हथियारों के बल पर हटा दिया। यहां के खातेदारों को राजस्थान की सीमा में भीतर तक खदेड़ दिया। करीब 50 पेड़ काट दिए, अधिकांश पेड़ों के बचे हुए ठूंठ अब भी मौके पर वारदात की गवाही दे रहे हैं। वहीं, पेड़ काटकर आरोपियों ने खेती शुरू कर दी है। आरोपियों में से दो जने स्वयं को रिटायर्ड फौजी बता रहे हैं।
पटवारी को क्षेत्रवासियों द्वारा राजस्व दस्तावेज दिखाए, जिस के अनुसार कब्जे की गई जमीन उनके खाते में दर्शाई गई है। वास्तविक भौतिक स्थिति फिर से सीमांकन कराने के बाद ही साफ होगी। अतिक्रमण की गई जमीन पर खेती हो चुकी है। शेष|पेज13
ऐसेमें सीमांकन संभव नहीं है। उच्चाधिकारियों का कहना है कि ग्रामीणों को पुलिस जांच के लिए शिकायत करने भेजा गया था।
मारपीटसे तंग गए ग्रामीण : सलियाटके रमेश बरंडा, जीवा हड़ात, देवजी डामोर, मंगला गमेती, देवजी मनात, सुरजी गमेती, जीवा बरंडा ने बताया कि आरोपी अरावली जिले के वसया गांव निवासी मरता, अरविंद, डाया, रमण, राकेश, सतीश, किरीट, दानजी, कमजी ननोमा परिवारों के साथ उनके क्षेत्र में घुसकर आए दिन मारपीट करते हैं। 10 सितंबर को उनके साथ मारपीट की गई। उनके खाते की जमीन में लगे सागवान काट दिए। उस जमीन पर खेती कर रहे हैं और सीमा के लिए लगवाए गए पत्थर क