पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाभी और भतीजे ने इतना पीटा कि जान ही निकल गई

भाभी और भतीजे ने इतना पीटा कि जान ही निकल गई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज। डूंगरपुर/बिछीवाड़ा

अबएक अधेड़ को डाकणा का उलाहना देते हुए मारपीट कर मार दिए जाने का मामला सामने आया है। घायल प्रौढ़ ने बुधवार रात हिम्मतनगर के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद मृतक के परिजनों ने हंगामा किया। मृतक की भाभी और भतीजे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिछीवाड़ा पुलिस के अनुसार चुंडावाड़ाफला दरियापाड़ा निवासी हीरा भगोरा (56) पुत्र कोयला भगोरा 15 सितंबर को घर जाते समय भाभी जवरी प|ी कोदरा भगोरा और भतीजे नारायण पुत्र कोदर भगोरा द्वारा मारपीट करने से गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे हिम्मतनगर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां रात को उसकी सांसें थम गई। इसके बाद मृतक का पुत्र प्रकाश भगोरा परिजन शव को लेकर डूंगरपुर पहुंचे। रात को ही शव डूंगरपुर अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया।

यहां लोगों ने मृतक के भाभी और भतीजे पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की।

डीएसपी बींजाराम मीणा और थानाधिकारी दिलीपसिंह झाला ने आक्रोशित लोगों के साथ समझाइश की। इसके बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

डाकणा के कारण से घर में बीमारी

मृतकके पुत्र प्रकाश ने बिछीवाड़ा पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया है कि 15 सितंबर को उसके पिता हीरा भगोरा चुंडावाड़ा से पैदल-पैदल अपने घर रहे थे। रास्ते में उसकी भाभी जवरी प|ी कोदरा भगोरा और भतीजे नारायण पुत्र कोदर भगोरा ने रोक लिया। उन्होंने उन्हें डाकणा कहते हुए कहा कि हमारे घर में बीमार रहते हैं, तुम डाकणे हो, परेशान करते हो, तुम्हें जान से मार देंगे, इस तरह की धमकी देते हुए लातों-मुक्कों से मारपीट की। आवाज सुनकर वह और मां बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो वे भाग गए। गंभीर हालत में हीरा को हिम्मतनगर अस्पताल में ले जाया गया था।