गर्मी में पंखे और साफ पानी नहीं
कश्मीर बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए सभी ने बढ़ाए हाथ
डूंगरपुर। एसबीपीकॉलेज में गुरुवार को विभिन्न समस्याओं को दूर करने के लिए छात्रसंघ अध्यक्ष के नेतृत्व में स्टूडेंट्स ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। छात्रसंघ अध्यक्ष अजीत बरंडा के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया है कि कॉलेज में शुद्ध पेयजल की काफी समस्या है। भीषण गर्मी के बाद भी क्लासरूम में पंखे नहीं होने से बैठने में परेशानी होती है। साथ ही छात्राओं के लिए शौचालय नहीं होने की बात कही। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संतोष बरंडा, महेंद्र पटेल, धनपाल गमेती, विनायक, शक्तिसिंह, पंकज सहित कई छात्र-छात्राओं ने अपने विचार रखे।
भीलूड़ा कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए भीलूड़ा में धन एकत्र करते भाजपा पदाधिकारी।
बिछीवाड़ा. बाढ़ पीडि़तों के लिए सहायता राशि एकत्र करते हुए।
बिछीवाड़ा. कश्मीरमें आई बाढ़ के कारण लाखों बेघर लोगों को सहायता देने के लिए गुरुवार को भाजपा की ओर से बिछीवाड़ा में सहायता राशि एकत्रित की गई। यह जानकारी भाजपा युवा मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष धर्मवीरसिंह चौहान ने दी। इस अवसर पर बाबूलाल लबाना, राजेंद्रसिंह कई लोग मौजूद थे। करावाड़ा.कस्बेमें भाजपा मंडल अध्यक्ष जवाहर लबाना, महामंत्री दीनदयालसिंह, विधायक सुशील कटारा ने जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीडि़तों के लिए तीन हजार दो सौ रुपए की सहायता राशि जिलाध्यक्ष हरिश पाटीदार को सौंपी। भीलूड़ा।गांवमें 11 हजार 1 सौ 11 रुपए एकत्रित किए। भाजपा ईकाई अध्यक्ष बसंतलाल जैन, पूर्व उप प्रधान नरेंद्र पंड्या, प्रभारी नरेंद्र भगत सुनील पंड्या के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घर जाकर 11111 रुपए जमा किए।