नर्स की मौत पर पीहर पक्ष ने जताई आशंका
बिछीवाड़ा| थानांतर्गतसंचिया गांव में एक एएनएम के फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में पीहर पक्ष ने आशंका जताई है। पीहर पक्ष ने हंगामा करते हुए मामले की जांच करने की मांग की।
जानकारी के अनुसार संचिया निवासी नर्स मंजूला (27) प|ी अरविंद डामोर ने बुधवार को घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। शव को डूंगरपुर अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया था। परिजन और ग्रामीण मुर्दाघर पर एकत्रित हो गए, लेकिन मृतका के पीहर पाडलाथूर से परिजनों के नहीं आने को लेकर इंतजार चलता रहा। थानाधिकारी दिलीपसिंह झाला मय जाब्ता तैनात रहे। लेकिन पीहर पक्ष के लोग घटना को लेकर आक्रोश जताते हुए मौके पर नहीं पहुंचे। दोपहर को डीएसपी बीजाराम मीणा मौके पर पहुंचे। डीएसपी ने उनकी बात सुनते हुए समझाइश की और मामले में जिस तरह की भी शंका हो रिपोर्ट देने के लिए कहा। मामले की जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने का भी आश्वासन दिया। परिजन माने और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।