आज कृमि दिवस मनाने के निर्देश
बिछीवाड़ा। ब्लाॅकप्राशि बिछीवाड़ा के अंतर्गत आने वाले समस्त निजी सरकारी स्कूलों में बुधवार को कृमि दिवस मनाया जाएगा। बीईओ अमृतलाल कलाल ने बताया कि स्कूल के एक से 19 वर्ष के छात्रों को डीवर्मिंग की गोली खिलानी है, वहीं जो अनुपस्थित रहे उन्हें 15 फरवरी को गोली खिलाएं। स्कूल की रिपोर्टिंग फार्म 19 तक नोडल के पास जमा कराने हैं।