पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोड मेवाड़ा कलाल समाज की 10 इकाईयों के चुनाव

मोड मेवाड़ा कलाल समाज की 10 इकाईयों के चुनाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर। मोडमेवाड़ा कलाल समाज सेवा संस्थान दस इकाई के चुनाव इकाई क्षेत्र में हुए। चुनाव अधिकारी जीवनलाल पटेल ने बताया कि रविवार को डूंगरपुर, माथूगामड़ा, गैजी, खेरवाड़ा, कनबई, पाटपट्टा गुजरात, बिछीवाड़ा, देहगामड़ा गुजरात, खेड़ा और देवल इकाईयों के चुनाव हुए। जिसमें गैजी इकाई में चिमनलाल कलाल, बिछीवाड़ा इकाई में नगीन पटेल, कनबई में धुलेश्वर कलाल, देहगामड़ा वाड़ीलाल कलाल, डूंगरपुर में देवीलाल राजपुर, खेड़ा में देवीलाल आसेला, माथूगामड़ा में धुलजी मैताली, पाट्पट्टा गुजरात कचरुलाल कलाल चुने गए है। वहीं, देवल में कांतिलाल करनऊवा और खेरवाड़ा में गौरीशंकर आमझरा अध्यक्ष बने। दूसरी ओर, कलाल समाज के जनरल अध्यक्ष के चुनाव 21 दिसंबर को होंगे। चुनाव कार्य कांतिलाल जोदावत, अमृतलाल कलाल, नगीन कलाल के मार्गदर्शन में होंगे।

नगीन कलाल।

चिमनलाल।