- Hindi News
- मुनि विनय धर्म विजय रचित पुस्तक का विमोचन किया
मुनि विनय धर्म विजय रचित पुस्तक का विमोचन किया
आचार्यकुंदकुंद सूरीश्वर महाराज की निश्रा में मुनि विनय धर्म विजय महाराज की ओर से रचित पुस्तक वांचो-विचारों-आंचरों का लाभार्थी परिवारों के सदस्यों ने विमोचन किया। इस अवसर पर धर्म सभा को संबोधित करते हुए आचार्य ने कहा कि पुस्तक से ज्ञान प्राप्त कर हमें उसका प्रसार-प्रचार करना चाहिए। क्योंकि ज्ञान बांटने से ही बढ़ता है।
आचार्य बोड़ीगामा में प्रतिष्ठा महोत्सव के बाद वागड़ के विभिन्न गांवों से होते हुए डूंगरपुर पहुंचे, जहां से गुरुवार को विहार कर ओडा पहुंचे। शुक्रवार को बिछीवाड़ा पहुंचेंगे। इस अवसर पर संभवनाथ जैन उपाश्रय में पुस्तिका का विमोचन लाभार्थी परिवार के सदस्य बाबूलाल सरैया, शरद सरैया, विनोद दोशी, हेमेंद्र मेहता, कैलाश मलासिया, भागचंद सेठ ने किया। इस दौरान कई लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई।
आचार्य कुंदकुंद सूरीश्वर महाराज के सानिध्य में रचित पुस्तक का विमोचन करते।