- Hindi News
- परीक्षा आवेदन से बचे स्टूडेंट्स को मिले मौका
परीक्षा आवेदन से बचे स्टूडेंट्स को मिले मौका
डूंगरपुर। अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक बुधवार को एसबीपी कॉलेज परिसर में हुई। बिछीवाड़ा तहसील प्रमुख धनपाल गमेती की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि परीक्षा आवेदन से बचे हुए स्टूडेंट्स को मौका दिया जाए। यूनिवर्सिटी इस पर ध्यान नहीं देगी तो उग्र आंदोलन होगा। बैठक में छात्रसंघ अध्यक्ष अजीत बरंडा, उपाध्यक्ष बृजमोहन डेंडोर, नगर मंत्री विनायक भगोरा, महेंद्र पटेल, अजयपालसिंह, शक्ति, संजय बरंडा, लोकेश बरंडा ने भी विचार रखे।