- Hindi News
- मोहर्रम चालीसवां पर ताजिए का निकला जुलूस
मोहर्रम चालीसवां पर ताजिए का निकला जुलूस
मुस्लिमसमुदाय को ओर से हजरत मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातमी धुनों के बीच गुरुवार को शहर में मोहर्रम चालीसवां पर ताजिए का जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में समाज के लोग उमड़ गए।
जुलूस राजनगर से ढ़ोल-ताशों की गूंज के बीच रवाना हुआ जो रेलवे फाटक, केकड़ी बस स्टैंड, गौरव पथ, मुनीम कॉलोनी, कृषि मण्डी चौराहा, पीपली चौराहा से चारबत्ती पहुंचा जगह-जगह मुस्लिम समाज के युवाओं ने हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन करते हुए सभी को रोमांचित कर दिया। जुलूस के दौरान मोहर्रम कमेटी सदर अब्दुल शकूर, अब्दुल हकीम चौधरी, पूर्व पार्षद मो. यूनूस, नूर मोहम्मद, शंभू खां, अख्तियार अली, पार्षद हकीम कुरैशी, दाऊद कुरैशी, बबलू भाई, अब्दुल रईस, अजीज भाई, सहित काफी संख्या में समुदाय के बुजुर्ग से लेकर युवा मौजूद थे। दूसरी ओर जुलूस के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत मसूदा एसडीएम अनुपमा टेलर, नसीराबाद वृत्ताधिकारी डॉ. हरिप्रसाद सोमानी, तहसीलदार गोपाल परिहार, थाना अधिकारी अमराराम विश्नोई पुलिस जाप्ते के साथ निगाह बनाए रहे। यहां से जुलूस रेलवे स्टेशन के बाहर पहुंचा। यहां मोहर्रम चालीसवां इंतजामियां कमेटी द्वारा दस्तारबंदी का कार्यक्रम रखा गया।
नयामार्ग होगा स्थाई : ताजिएके जुलूस के निर्धारित मार्ग में परिवर्तन की अरसे से मांग की जा रही थी। पुलिस प्रशासन के अथक प्रयासों के बाद इस बार मार्ग परिवर्तन करने में सफलता मिली। दस्तारबंदी के दौरान प्रशासन ने इसी नवीन मार्ग को स्थाई करने की बात से भी अवगत कराया। वहीं मुस्लिम समुदाय ने भी पुलिस प्रशासन के उत्कृष्ट सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।
बिजयनगर. मोहर्रम चालीसवां पर निकला ताजिए का जुलूस।