- Hindi News
- तपस्वी लोढ़ा के तप की अनुमोदना में उमड़े लोग
तपस्वी लोढ़ा के तप की अनुमोदना में उमड़े लोग
भारतीयजनता पार्टी बिजयनगर मंडल अध्यक्ष नाैरतमल लोढ़ा के मासक्षमण महा तप की पूर्णाहुति पर सोमवार को तप अनुमोदनार्थ निकाले गए जुलूस में परिजन सहित जैन समाज कई लोगों ने हिस्सा लिया। रेलवे फाटक के समीप स्थित निवास स्थान से खुली जीप में सवार तपस्वी लोढ़ा का सादगीपूर्ण माहौल के बीच महामंत्र नवकार का जाप के साथ जुलूस प्रारंभ हुआ। जो बापू बाजार, महावीर बाजार, चारबत्ती चौराहा होते हुए प्राज्ञ भवन पहुंचा। यहां जैन संत प्रियदर्शन मुनि मसा से तपस्वी लोढ़ा ने 31 वें उपवास के प्रत्याख्यान लिए। वहीं धर्मसभा को संबोधित करते संत प्रियदर्शन मुनि मसा ने कहा कि तप से ही आत्मा का उद्धार है। मन में दृढ़ निश्चय कर जिस प्रकार तपस्वी लोढ़ा ने मासक्षमण तप पूर्ण किया। उससे हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। हमारे जीवन में भी ऐसा अवसर आए इसके लिए प्रय| करना चाहिए। धर्मसभा के दौरान जैन श्वेताम्बर स्थानकवासी संघ द्वारा संघ मंत्री ज्ञान सिंह सांखला एवं अन्य द्वारा लाेढ़ा का अभिनंदन किया। इसके बाद में जुलूस यहां से रवाना होकर संभवनाथ जैन मंदिर पहुंचा। यहां लोढ़ा ने गवली करने के पश्चात आचार्य प्रवर यशोर|सूरि मसा से आशीर्वाद लिया। यहां जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ की ओर से मंत्री टीकम चंद गोखरू, पारसमल गेलड़ा संपत राज बाबेल द्वारा लोढ़ा का माल्यार्पण एवं शाॅल ओढ़ाकर बहुमान किया गया। इस दौरान भाजपा युवा नेता भंवरसिंह पलाड़ा, आसींद विधायक रामलाल गुर्जर, भाविप अध्यक्ष राजेंद्र पामेचा, त्रिलोक खटोड़, मनीष लोढ़ा सहित अन्य उपस्थित थे। दूसरी ओर भाजपा मंडल की ओर से भाजपा नेता चतरसिंह पीपाड़ा, मिट्ठूलाल रांका, सहवरण सदस्य मदनगोपाल बाल्दी, मंडल महामंत्री गुमानमल पोखरना, राजेंद्र बोहरा, बसंत भंडारी सहित अन्य ने महावीर बाजार में स्मृति चिन्ह भेंट कर लोढ़ा का अभिनंदन किया।
तपस्वीर| से नवाजा
लोढ़ाने बताया कि बांदनवाड़ा में चातुर्मासिक शृंखला के तहत विराजित जैना आचार्य अभयकुमार मसा की पावन प्रेरणा एवं आशीर्वाद से यह तप पूर्ण हुआ है। लोढ़ा को बांदनवाड़ा में आचार्य प्रवर के सान्निध्य में आयोजित धर्मसभा में उन्हें मासक्षमण महा तप अनुमोदनार्थ तपस्वी र| की उपाधि से नवाजा गया।
जैनियोंका हर क्षेत्र में वर्चस्व
संभवनाथजैन मंदिर में धर्मसभा के दौरान भाजपा नेता भंवरसिंह पलाड़ा ने तप की अनुमोदना करते कहा कि जैन धर्म अपनी तेजस्विता