विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी
बिजयनगर| विद्युतसंबंधित 220 केवी जीएसएस गुलाबपुरा पर लाइनों का आवश्यक रखरखाव एवं मेंटीनेंस कार्य करने के लिए मंगलवार को सुबह से छह घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। डिस्कॉम बिजयनगर के सहायक अभियंता ने बताया सामरिया ने बताया कि सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे 33 केवी जीएसएस बिजयनगर से जुड़े सभी उपभोक्ता, 33 केवी जीएसएस बांदनवाड़ा, पड़ांगा जालिया द्वितीय एवं 33 केवी जीएसएस बड़ली, देवलिया, चांपानेरी से जुड़े क्षेत्र में आपूर्ति बाधित रहेगी।