जन सेवा है राजनीित का मकसद
खो-खोसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा नेता भंवरसिंह पलाड़ा ने कहा कि सेवा के मकसद से राजनीति में आया हूं। वे बुधवार की रात नजदीकी बरल द्वितीय गांव में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण के बाद आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि पद से बोल रहे थे।
पलाड़ा ने कहा कि मसूदा विस क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित करना उनका मकसद है। भ्रष्टाचार किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर पलाड़ा ने आंगनबाड़ी केन्द्र, महिला स्नानघर एवं विद्यालय में नवनिर्मित कक्षा कक्ष का उद्घाटन किया। समारोह के दौरान जिला परिषद सदस्य ओम जेदिया, भाजपा जिला मंत्री कैलाश गुर्जर, पूर्व प्रधान प्रहलाद शर्मा, भाजपा नेता चतरसिंह पीपाड़ा, मण्डल अध्यक्ष नौरतमल लोढ़ा, महामंत्री राजेन्द्र बोहरा, भाजयुमो अध्यक्ष बृजेश बाल्दी, महामंत्री संजय भटेवड़ा, सहवरण सदस्य संदीप शाह, भाजपा युवा नेता आशीष सांड, महावीर जैन, विहिप प्रखंड संयोजक धनराज कावड़िया, बजरंग दल संयोजक राजेन्द्र शर्मा सहित अन्य मंचासीन थे। समारोह के दौरान भाजपा नेता पलाड़ा ने विभिन्न विकास कार्य करवाने का आश्वासन दिया। समारोह के आरंभ में वार्ड पंच शिव प्रकाश जोशी, सिद्दीक मोहम्मद पठान, जमनालाल माली सहित अन्य ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। सरपंच रेखा जैन ने आभार व्यक्त किया।
बिजयनगर. बरल द्वितीय में समारोह को सम्बोधित करते भंवरसिंह पलाड़ा