पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देर रात तक थिरके युवा

देर रात तक थिरके युवा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवरात्र महोत्सव मेें पांडालों में गरबा खेलने के लिए बच्चों में उत्साह चरम पर है। कस्बे के महाराणा प्रताप गरबा कमेटी, जय अम्बे गरबा कमेटी, उखाड़नेवाले बालाजी गरबा कमेटी, कंवरपदो का मोहल्ला गरबा कमेटी के तत्वावधान में गरबा रास किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार प्रतिदिन उत्कृष्ट गरबा खेलने वालों को पुरस्कार दिए जा रहे हैं। वहीं नौ दिनों तक श्रेष्ठ गरबा खेलने वालों को गरबा समापन पर विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में नंदवाडा, जामोला रामगढ़, बेगलियावास, शेरगढ़ सहित कई गांवों मे भी गरबा उत्सव जोश के साथ मनाया जा रहा है।

बाघसुरी.नवरात्रमहोत्सव पर आयोजित गरबा रास के जरिए उपासना का दौर परवान चढ़ने लगा है। श्रीराम हथाई पर श्री बजरंग नवयुवक मंडल, बालाजी चौक पर मातारानी नवयुवक मंडल, गांधी चौक पर अम्बे नवयुवक मंडल, भाटी रायका मोहल्ले पर पाबूजी मंडल, भील मोहल्ले में जय अम्बे मंडल के तत्वावधान में युवक युवतियां देर रात तक गरबा नृत्य कर रहे हैं। इसी प्रकार ग्राम राजगढ़ में श्रीकल्याण मंडल की ओर से गरबा रास का आयोजन किया जा रहा है। मंडल के बबलू पाराशर ने बताया कि गरबा रास के तहत आयोजित डांडिया में प्रतिदिन अच्छा डांडिया खेलने वाले युगल जोड़े को इनाम देकर सम्मानित किया जा रहा है।

प्रतिदिनशांतिधारा होगी

सावर.कंचनपैराडाइज में चातुर्मास कर रही गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी के सान्निध्य में नवरात्र पर्व पर प्रतिदिन सुबह 6 से शाम 9 बजे तक सुख-समृद्धि दायक, रोग-दोष निवारक, पाप-संताप हारक, लक्ष्मी प्रदाता, श्री भक्तामर महामंडल विधान, श्री कल्याण मंदिर महामंंडल विधान पूर्वक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दौरान महाअराधना में प्रतिदिन शांतिधारा होगी एवं प्रतिदिन चक्रवर्ती का चयन किया जाएगा।

जोतायां. कस्बे सहित आस-पास के गांवों में भी नवरात्र पर गरबा रास में लोग थिरकते नजर आए। नवरात्र में नवयुवक मंडल द्वारा कुम्हार मोहल्ले में डांडिया नृत्य का आयोजन किया जाता हैं। नवरात्र में नौ दिनों तक देर रात तक महिलाएं, बालक- बालिकाएं और पुरुष डांडिया नृत्य करते हैं। विभिन्न रंगों के वस्त्रों में सजधज कर इस कार्यक्रम में भाग लेते हैं। कार्यक्रम के अंत में पांडाल में विराजित मां के विभिन्न रूपों की आरती की गई।

रामसर.नवरात्रके दौरान गरबा महोत्सव की धूम परवान चढ़ती जा रही है।