पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिसूचना के विपरीत वसूली का आरोप

अधिसूचना के विपरीत वसूली का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेसजनोंने पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग महानिरीक्षक, अजमेर को पत्र भेजा। इसमें मुख्यमंत्री की वर्ष 2014-15 के बजट में की गई घोषणा के अन्तर्गत जारी अधिसूचनाओं की पालना सुनिश्चित नहीं करने पर नाराजगी जाहिर करते हुए अवैधानिक रूप से पंजीकृत बेचाननामा में की जा रही वसूली को लेकर उप पंजीयक पर कार्रवाई की मांग की है। नगर विकास समिति अध्यक्ष श्याम नागौरी, जिला देहात कांग्रेस सचिव सहदेव सिंह कुशवाह, पूर्व पार्षद बृजेश तिवारी, सीताराम पंवार, दुलीचंद बैरवा, कांग्रेस पार्षद गोपालस्वरूप कुमावत, पार्षद संजय सांड, अनोपदेवी पंवार भाजपा पार्षद संजय बड़ौला ने महानिरीक्षक को भेजे पत्र में कांग्रेसजनों का आरोप था कि अवैधानिक रूप से रजिस्टर्ड बेचाननामा में वसूली की जा रही है। उनका तर्क था कि वसूली के संदर्भ में 14 जुलाई 2014 अधिसूचना के द्वारा उन जिलों में जहां डीएलसी 30 सितंबर 2014 तक भूमि दरों को पुनरीक्षित नहीं किया है। वहां 1 अक्टूबर 2014 से नियमानुसार भूमि दरों में वृद्धि की गई थी। बाद नियम विरूद्द 14 जुलाई 2014 से वसूली की जा रही है। जो अब तक जारी है। कांग्रेस जनों ने इससे आमजन को आर्थिक नुकसान के साथ राज्यादेश एवं विभागीय आदेशों की अवमानना बताते हुए अवैधानिक वसूली पर रोक लगाने एवं त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

इनकाकहना है

^हमनेजुलाई से बड़ी हुई दरों के संदर्भ में कोई आदेश जारी नहीं किया है। पार्टी अपने-अपने स्तर पर ही चालान तैयार करती है और बैंक में जमा करवाती है। गोपालपरिहार, उपपंजीयक, बिजयनगर