पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय सिख संगत के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. जसविंद्र सिंह पंचतत्व में विलीन

राष्ट्रीय सिख संगत के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. जसविंद्र सिंह पंचतत्व में विलीन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीयसिख संगत के राष्ट्रीय महामंत्री आरएसएस के ब्यावर जिला सह संघचालक डॉ. जसविंद्र सिंह रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। रविवार को बिजयनगर रोड स्थित मुक्तिधाम में उनके पुत्र ने उन्हें मुखाग्नि दी।

डॉ. सिंह का 12 सितंबर को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में निधन हो गया था। रूस में अध्ययनरत उनके पुत्र के रविवार को लौटने पर उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई।

गुरूद्वारे में मत्था टेककर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई अंतिम यात्रा मोक्षधाम पहुंची। इस दौरान शहर के सामाजिक संगठनों नागरिकों ने शॉल ओढ़ाकर पुष्पवर्षा कर डॉ. सिंह को पुष्पाजंलि अर्पित की। विश्व हिंदू परिषद, हिंदू जागरण मंच, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विद्या भारती, शिक्षक संघ, सेवा भारती, भारतीय जनता पार्टी, भारत विकास परिषद, साहित्य परिषद, विवेकानंद केंद्र, भारतीय मजदूर संघ शहरवासियों ने वंदे मातरम के जयघोष के साथ डॉ. सिंह को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी अंतिम यात्रा में आरएसएस के क्षेत्रीय संघचालक पुरूषोत्तम परांजपे, क्षेत्रीय कार्यवाह हनुमानसिंह, जयपुर पुलिस उप अधीक्षक डॉ. हर्ष कोठारी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. भगवती प्रसाद सारस्वत, विधायक शंकरसिंह रावत, पूर्व विधायक देवीशंकर भूतड़ा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. एससी जैन, मनोज चौहान, डॉक्टर्स, साहित्यकार, बुद्धिजीवी समेत अन्य लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

यूंछलकीं भावनाएं

राष्ट्रीयस्वयंसेवक संघ जिला प्रचार प्रमुख राजेश मोयल ने बताया कि डॉ. सिंह की लिखी पंक्तियां उन्हीं पर चरितार्थ हुई..

देखकर मंजर कोई लौटकर आया, जीवन से कहीं हसीन था मौत का साया।

राहत की बांहों में मुझको मिल सका जब सुकुं, अलसुबह की रोशनी ने थपकी दे मुझको सुलाया।।

ब्यावर. डॉ. सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल शहरवासी।