दहेज के लिए घर से निकाला
भिनाय| कस्बेमें दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकालने पर पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत पेश की। इसमें उसने पति, सास, जेठ दो ननदों सहित तीन अन्य के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित कर तथा स्त्रीधन हड़पने का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुगन सिंह ने बताया की लामगरा ग्राम पंचायत के ग्राम निमेड़ा निवासी शोभा पुत्री जीवराज जाट ने शिकायत देकर बताया की उसकी शादी 27 मील बिजयनगर निवासी महेंद्र पुत्र रामकुवांर जाट के साथ दो वर्ष पूर्व संपन्न हुई थी। शादी के बाद से विवाहिता का पति महेंद्र, ससुर रामकुवांर, ननद कांता, मंजू देवर सुखपाल, नरेंद्र रितेश विवाहिता को दहेज के लिये प्रताड़ित करने लगे तथा दो सितंबर को सभी ने विवाहिता का 11 तोला सोना 250 ग्राम चांदी हड़प कर गाड़ी दो लाख रुपए की मांग करते हुए विवाहिता को घर से निकाल दिया। विवाहिता ने बताया की ससुराल वालों ने उससे अपने पिता से दो लाख रुपए गाड़ी लाने पर घर आने की बात कही। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।