बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा
बिजयनगर|जाट छात्रावासमें जाट समाज की बैठक लक्ष्मण राम सरसुन्दिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समाज के विभिन्न मुद्दों एवं समाज उत्थान पर विमर्श किया गया। युवा जाट महासभा ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश जाट ने बताया कि बैठक में लक्ष्मण सरसुन्दिया, श्रीराम जाट, पूर्व जिला परिषद सदस्य कैलाश जाट, जीवराज जाट, गोपाल जाट, उद्धाराम जाट भैरूखेड़ा सहित अन्य उपस्थित थे।