पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर को स्वच्छ बनाने का आह्वान

शहर को स्वच्छ बनाने का आह्वान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजयनगर| सुंदरस्वच्छ नगर हमारा यही है संकल्प हमारा के नारेबाजी के बीच स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर पालिका के तत्वावधान में स्कूली छात्र-छात्राओं ने रैली निकालते हुए शहर को सुंदर स्वच्छ बनाने का आह्वान किया। गांधी स्मारक उद्यान से रैली काे पालिका अधिशासी अधिकारी लजपाल सिंह सोढ़ा ने हरि झंडी दिखाकर विधिवत रवानगी। इस दौरान पार्षद गोपालस्वरूप कुमावत सहित अन्य उपस्थित थे। रैली के दौरान नगर के मुख्य मार्गों से गुजरती हुई पुन: गांधी स्मारक उद्यान पहुंची। इस दौरान विद्यार्थी नारेबाजी करते हुए नगरवासियों से शहर को सुंदर एवं स्वच्छ बनाने का आह्वान किया।

बिजयनगर. स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्कूली छात्राें ने निकाली रैली।