नजर चूकी और चांदी से भरा थैला पार
बिजयनगर। शहरके मील चौक इलाके में एक वृद्ध की नजर चूकी और मोपेड पर रखा थैला उड़ा ले गए। थैले में करीब 800 ग्राम चांदी सोने के टॉप्स एवं कागजात इत्यादि रखे हुए थे। जानकारी के मुताबिक कानिया निवासी शांतिलाल सोनी शुक्रवार को मील चौक स्थित बड़ौदा बैंक के पास एक दुकान पर कुछ सामग्री क्रय करने के लिए मोपेड से गए थे। मोपेड पर थैला लटका छोड़ कर दुकान के भीतर चले गए। कुछ ही क्षणों में मोपेड के पास आए तो थैला मोपेड से गायब मिला।