प्राइवेट एज्यूकेशन एसोसिएशन की बैठक
बिजयनगर| राजस्थानप्राईवेट एज्युकेशन एसोसिएशन बिजयनगर की बैठक तारामणी उ.प्रा.विद्यालय में अध्यक्ष हेमचंद रांका की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में स्वच्छ राजस्थान अभियान के तहत शिक्षण संस्थाओं में सफाई अभियान के तहत रैली मुख्य बाजारों से निकालने एवं गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग संबंधी मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया।