पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 20 करोड़ की स्टील पाइप लाइन मंजूर

20 करोड़ की स्टील पाइप लाइन मंजूर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्रमें पेयजल समस्या के स्थाई समाधान को लेकर राज्य सरकार ने भिनाय-बिजयनगर के मध्य 20 करोड़ की लागत की बीसलपुर योजना के पानी की आपूर्ति के लिए स्टील पाइप-लाइन बिछाने की योजना पर मुहर लगा दी है। जानकारी के मुताबिक भिनाय-बिजयनगर की 20 किलोमीटर दूरी में 450 एमएम व्यास की डीआई पाइप- लाइन के लिए 20 करोड़ रुपए की मंजूरी दे दी है। भिनाय पंप हाऊस पर 150 किलो वाट के पंप लगाना भी प्रस्तावित है। इस कार्य को पूरा करने के लिए करीब एक वर्ष लगेगा। स्टील पाइप-लाइन बिछने के साथ ही आस-पास के 20 गांवों को भी पेयजल समस्या से निजात मिलेगी। गौरतलब है कि भिनाय-बिजयनगर के बीच बिछी सीमेंट पाइप-लाइन से आए दिन पानी का रिसाव अथवा क्षतिग्रस्त होने की दशा में बिजयनगर तक पानी की आपूर्ति नहीं होने की दशा में जलापूर्ति गड़बड़ाई रहती है। ऐसे में शहर वासियों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। मालूम हो कि नागरिकों के शिष्ट मंडल ने जल संसाधन मंत्री सांवर लाल जाट से रूबरू होते हुए शहर को पेयजल समस्या से स्थाई निदान दिलाने के दृष्टिगत पूर्व सरकार में अधूरी रही भिनाय-बिजयनगर के मध्य स्टील पाइप-लाइन की योजना की क्रियान्वित के लिए कार्रवाई की मांग की थी। जल संसाधन मंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए उसी क्षण शीघ्र कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया था। आखिरकार योजना को मंजूरी दे दी है।

30 वर्षों तक राहत

जलसंसाधन विभाग द्वारा तैयार की गई। इस योजना से 30 वर्षों तक शहर आस-पास के इलाके में पेयजल समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह योजना 2046 तक के लिए अभिकल्पित की गई हैं। इसमें बिजयनगर को प्रतिव्यक्ति 100 लीटर प्रतिदिन की मांग से 135 लाख लीटर एवं गांवों में प्रतिव्यक्ति प्रतिदिन 40 लीटर की मांग से 34 लाख लीटर पानी यानि प्रतिदिन कुल 169 लाख लीटर पानी उपलब्ध करवाया जाएगा।

स्वच्छतामें आएगा निखार: अबतक सीमेंट पाइप-लाइन से जलापूर्ति की दशा में आए दिन लाइनों के भीतर रिसाव एवं क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में आए दिन धूंधला पानी घरों में आपूर्ति होते देखा जा सकता है। माना जा रहा कि स्टील पाइप-लाइन बिछने के साथ ही पानी स्वच्छ मिलेगा। इससे काफी हद तक इस समस्या से भी रूबरू नहीं हाेना पड़ेगा।

^ भिनाय-बिजयनगर स्टील पाइप-लाइन की 20 करोड़ की योजना को मंजूरी दे दी है। शीघ्र ही कार्य शुरू होगा। कार्य पूर्ण होने में करीब एक वर्ष लग