पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक ऑफ बड़ौदा में कामकाज ठप

बैंक ऑफ बड़ौदा में कामकाज ठप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिनाय|सदर बाजारस्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में दो दिनों से कामकाज ठप पड़ रहा है। इससे करीब एक करोड़ का लेन-देन ठप हो गया। बैंक की इंटरनेट सेवा ठप होने से जहां बैंक को भी नुकसान हो रहा है वहीं व्यापारियों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार बीओबी में बीते दो दिनों से इंटरनेट सेवा ठप है। बैंककर्मी भी बिजयनगर, नसीराबाद शाखा में जाकर अपना कार्य निपटा रहे हैं। इस संबंध में ब्रांच मैनेजर एमसी मित्तल का कहना था कि टेक्निकल समस्या होने से बैंक में दो दिन में ठप पड़ा है। इस समस्या का जल्द ही समाधान कराया जाएगा। बैंक के कृषि अधिकारी भरत भंवरिया ने बताया की तकनीकी समस्या के कारण गुरुवार को भी बैंक कार्य सुचारू होने की संभावना कम है।