पोस्टमैन घर-घर जाकर खोलेंगे सीबीएस खाता
भामाशाहयोजना से वंचित महिलाओं को अब बैंकों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है, डाकघर के खाते को मंजूरी मिलने के बाद अब डाक विभाग डोर-टू-डोर खाते खोलकर महिलाओं को योजना से जोड़ने का प्रयास करेगा। पिछले दिनों राज्य सरकार ने डाक विभाग के कोर बैंकिंग समर्थित डाकघरों के माध्यम से महिला लाभार्थियों के खाते खोलने पर सहमति जारी की थी। इसके बाद स्थानीय विभाग ने क्षेत्रानुसार भूमिका तैयार कर ली है। ब्यावर नसीराबाद के अलग-अलग क्षेत्रों में पोस्टमैन घर-घर जाकर खाता खुलवाने की अपील करेंगे। राज्य सरकार की भामाशाह योजना के तहत डाक विभाग द्वारा महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा खाते खोलकर लाभांवित किया जाएगा। विभाग के कोर बैकिंग सोल्यूशन से संबंधित डाकघरों में महिला लाभार्थियों के खाते खुलेंगे। ब्यावर नसीराबाद स्थित प्रधान डाकघरों के अतिरिक्त बिजयनगर डाकघर में कोर बैंकिंग खुलेंगे। डाक विभाग के ब्यावर मंडल प्रशासन ने राज्य सरकार के जिला एवं उपमंडल प्रशासन से वार्ता के पश्चात अपनी कार्ययोजना तैयार कर ली है।
डाकघर में सीबीएस खाता खुलने के लिए लाभार्थी महिलाओं को पोस्ट मैन सीधे घर लेकर आवेदन फार्म प्रदान करेंगे। साथ ही फार्म भरवाकर पूर्ण करके खुद ही फार्म लेकर जाएंगे। क्षेत्र के नजदीकी डाकघर में खाता खुल जाने के बाद पास बुक भी पोस्टमैन घर कर लाकर देंगे।
^राज्य सरकार से मंजूरी मिलने के बाद कार्ययोजना तैयार कर ली है। पोस्टमैन घर-घर जाकर आवेदन फार्म भरवाएंगे और पासबुक भी पहुंचाएंगे।’’ एनएममाली, अधीक्षक,प्रधान डाकघर, ब्यावर।
ब्यावर. डाकघर के कर्मचारियों पोस्टमैन को जानकारी देते डाकघर अधीक्षक।