पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क नाली निर्माण की मांग

सड़क नाली निर्माण की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सड़क नाली निर्माण की मांग

ब्यावर| पार्षदसंपति देवी बोहरा ने वार्ड में विकास कार्य की मांग को लेकर आयुक्त शशिकांत शर्मा को मंगलवार को ज्ञापन सौंपा। इसमें आर्य और हुसैन कॉलोनी समेत अन्य कॉलोनियों में सीमेंट सड़क-नाली निर्माण की मांग की। पार्षद बोहरा ने बताया कि वार्ड 44 में स्थित सांखला कॉलोनी, आर्य कॉलोनी, शांति कॉलोनी, जनता कॉलोनी, हुसैन कॉलोनी, मारोटिया कॉलोनी और अभिषेक नगर क्षेत्र आते हैं। जो सभी नगर परिषद की ओर से स्वीकृत कॉलोनियां है। इनमें सड़क-नाली का अभाव होने से क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कच्चे रास्तों पर हमेशा गंदी जमा रहती है। जिससे मच्छर मौसमी बीमारियां फैल रही है। इसके अलावा रोड लाईट भी बंद रहती है। रोशनी व्यवस्था पर्याप्त होने की वजह से चोरी की वारदात होने का डर बना रहता है। इसी में अभिषेक नगर में सेठ सांवलिया का मंदिर भी है। यहां सड़क रोशनी का अभाव होने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पार्षद के मुताबिक पहले भी कई बार परिषद प्रशासन को ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसी तरह जिला किसान संघ ने कालींजर से चीता का बाडिय़ा तक तीन किलोमीटर लंबी सड़क बनाने की मांग की है। विकास अधिकारी जवाजा राजियावास को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया है। महामंत्री एलआर कुमावत ने बरसात के बाद फड़का (टिड्डियों) के कारण खरीफ की फसल को खा रहे हैं। मक्का, ज्वार, बाजरा, मूंग, मोठ, चवला, कपास, तिलहन बर्बाद हो रही है। संघ के तेज सिंह रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणपत सिंह मुग्धेश महामंत्री एलआर कुमावत जिला कलेक्टर को शिकायत दर्ज कराई है।

कांग्रेसकार्यकारिणी घोषित

ब्यावर| भारतीयवाल्मीकि नवयुवक कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश राजस्थानी के निर्देश पर ब्यावर शाखा अध्यक्ष मुकेश खोकर ने कार्यकारिणी गठित की है। इसमें पार्षद राजेश शर्मा को संरक्षक, संतोष घावरी को उपाध्यक्ष, लक्ष्मण तेजी को महामंत्री, हरिराम लक्खन को सचिव, कालूराज बारेसा मुकेश डुलगच को कोषाध्यक्ष, ओमप्रकाश तेजी को मंत्री, अशोक जॉय शिवराज चांवरिया को संगठन मंत्री, ओमप्रकाश पंवार दुलीचंद सांगेला को प्रचार मंत्री, फूलचंद चांवरिया, गंगाराम चांवरिया को सलाहकार गोविंद पंडित को प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

हगामीलाल मसा की जयंती आज

बिजयनगर| जैनसमाज के लोग