पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विनाश की राह पर ले जाते हैं पाप

विनाश की राह पर ले जाते हैं पाप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर|अजमेरी गेटस्थित रामद्वारा में संत रामशरण महाराज ने कहा कि जीवनभर किए गए पाप विनाशकाल के समय नजर आते है और व्यक्ति की बुद्धि विपरीत कर देते है। ज्योर्तिषयों के मना करने के बाद भी अनुचित कदम उठाकर स्वयं के लिए ही घातक होता है। कैसर ढेल गई गारा में... भजन पर श्रद्धालु झूम उठे। मानव जीवन नाम जप करने सेवा करने के लिए मिला है। महाराज ने कहा कि शिशुपाल मानव जीवन की इस आवश्यकता को भूलकर अहम, क्रोध तथा ईष्या के वश में होकर प्रभु का सामना करने के लिए कमर कसने लगा।

मोक्षदायिनीहै भागवत कथा : बिजयनगररोड स्थित रामधाम में श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर संत कोमलराम महाराज ने कहा कि भागवत मोक्षदायिनी है। जिसने देवों, पितरों, दानवों, मानवों प्रेतों का भी उद्धार किया है। भागवत की कथा हर युग में हर समय क्षेत्र में मानव का कल्याण करती रही है। महाराज ने कहा कि श्री कृष्ण सुदामा की आदर्श मित्रता है। मित्र वही है तो जो संकट में काम आवे। राम के रूप में बाली को छिपकर मारा तो वह वही बाली कृष्ण के पैर में बाण मार देता है, लेनिक उसको भी भगवान ने मोक्ष दे दिया। उन्होंने ध्यान से सुनी तो मोक्ष हो गया। हम भी कथा मन से सुने तो मोक्ष अवश्य संभव है। इस मौके पर संत रामशरण महाराज, संत केवलराम, संत संतोषदास, संत हनुमानदास, किशनलाल साहू, शांतिलाल सोनी, रामप्रसाद मित्तल, ओम दगदी, कैलाश झालानी, ओम प्रजापत, ओम कुमावत, रमेश चौहान, गोपाल नारायण समेत महिला मंडल की दुर्गा साहू, कांता गुजराती, कांता रामस्नेही, भगवती देवी सोनी अादि मौजूद थे।

ब्यावर. रामद्वारा में श्रीमद् भागवत कथा में प्रवचन देते संत।