- Hindi News
- दूसरे दिन जोरावरपुरा में प्रशासन रहा मुस्तैद
दूसरे दिन जोरावरपुरा में प्रशासन रहा मुस्तैद
मसूदा| ग्रामजोरावरपुरा मे कालबेलिया परिवार के झोंपड़े जलाने के आरोप में मसूदा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी भवानी सिंह चौहान के अनुसार संतोष कालबेलिया द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर सोमवार देर रात आग लगाने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जोरावरपुरा निवासी राजू रेगर, रामदेव रेगर एवं भागू गुर्जर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यहां से तीनों आरोपियों को जेल भिजवा दिया। पुलिस प्रशासन कालबेलिया परिवार की सुरक्षा में दूसरे दिन भी मुस्तैद डटा रहा। कालबेलिया परिवारों को सुरक्षित दूसरी जगह बसाने को लेकर बिजयनगर तहसीलदार गोपाल परिहार ने ग्राम पंचायत शेरगढ़, ग्राम पंचायत लोडियाना एवं ग्राम पंचायत नंदवाड़ा में संभावनाओं की तलाश की। कालबेलिया परिवारों ने ग्राम पंचायत नंदवाड़ा में बसने से इंकार किया। वहीं ग्राम पंचायत लोडियाना में उनके परिवारों के साथ बसाने की बात पर उनके कुटुंबियों ने विरोध किया। उनके गांव बंटे हुए है जिस पर बात नहीं बनी। प्रशासन अब अन्य विकल्प तलाशने में जुटा है। तहसीलदार सुरेश चंद शर्मा, बिजयनगर तहसीलदार गोपाल परिहार, सहायक उप अधीक्षक घनश्याम शर्मा ने गांव का दौरा कर वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की।