पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंतर्महाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू

अंतर्महाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजयनगर|श्री प्राज्ञमहाविद्यालय बिजयनगर के तत्वाधान में महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय की सत्र 2014-15 की 28 वीं अर्न्तमहाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता मंगलवार से शुरू हुई। मुख्यअतिथि समाजसेवी प्रतापचंद सांड ने उपस्थित खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलने थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्रीमती रतनकंवर नाथूलाल पोखरना चेरिटेबल ट्रस्ट की ट्रस्टी चंद्रकला पोखरना ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का देश विश्व में प्रदर्शन करने का लक्ष्य निर्धारित रखने का आह्वान किया। समारोह में मंडी डायरेक्टर हनुवंत सिंह राठौड़, व्यवसायी सुरेन्द्र सिंघवी विशिष्ट अतिथि रहे। प्राज्ञ कॉलेज सचिव ज्ञानचंद कोठारी ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। सचिव आशिक अली ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए अवगत कराया कि प्रतियोगिता में 8 टीमों के करीब 39 प्रतियोगी भाग ले रहे है। जबकि प्राज्ञ महाविद्यालय के विभिन्न वर्गों में 7 खिलाड़ी भाग ले रहे है। प्राचार्य डॉ. प्रणय चतुर्वेदी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

बिजयनगर। बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ करते अतिथिगण।