सूरज को मिलेगा आॅल इंडिया दयावान अवार्ड
बिजयनगर| श्रीप्राज्ञ पब्लिक स्कूल बिजयनगर के छात्र सूरज जाट को एनिमल वेलफेयर के क्षेत्र में कार्यरत संस्था करूणा इंटरनेशनल चेन्नई द्वारा अखिल भारतीय दयावान अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। सूरज को यह अवार्ड संस्था द्वारा 28 दिसंबर को जोधपुर में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा। प्राज्ञ स्कूल करूणा क्लब प्रभारी सौरभ जैन ने बताया कि सूरज काे यह अवार्ड बेजूबा पशु पक्षियों की सेवा के बतौर दिया जाएगा। सूरज ने ग्रीष्म ऋतु में क्लब द्वारा परिंडे बांधने, नियमित रूप से पानी देने के साथ घायल एवं बीमार कबूतरों की सेवा में विशेष कार्य करने पर विद्यालय ने संस्था को अनुशंसा की थी। दूसरी ओर सूरज की इस उपलब्धि पर विद्यालय सचिव ज्ञानसिंह सांखला, कोषाध्यक्ष सम्पतराज छाजेड़, प्राचार्य डॉ. नवलसिंह जैन सहित अन्य ने खुशी जाहिर की।