पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वरूप मुनि की बड़ी दीक्षा महोत्सव संपन्न

स्वरूप मुनि की बड़ी दीक्षा महोत्सव संपन्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजयनगर| नवदीक्षितस्वरूप मुनि म.सा. की बड़ी दीक्षा महोत्सव समीपवर्ती जामोला गांव में मंगलवार को जैन संत प्रियदर्शन मुनि के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर आयोजित धर्मसभा को सं‍बोधित करते हुए 9 वक्ता प्रियदर्शन मुनि ने कहा कि संयम से ही जीवन का कल्याण संभव है। दुर्लभ मनुष्य जीवन हमे मिला है इसे संयम और तप से सजाया जा सकता है। महोत्सव के दौरान प्रियदर्शन मुनि ने नव दीक्षित स्वरूप मुनि को विधिवत बड़ी दीक्षा के प्रत्याख्यान दिए। समारोह में पूर्व संसदीय सचिव ब्रह्मदेव कुमावत, नवीन शर्मा, पालिकाध्यक्ष धर्मीचंद खटोड, बिजयनगर जैन समाज अध्यक्ष सोहनलाल तातेड़, मंत्री ज्ञानसिंह सांखला, अक्षय कोठारी, श्री प्राज्ञ युवा मण्डल राष्ट्रीय महामंत्री संदीप सांखला, सुरेन्द्र पीपाड़ा, दिलीप मेहता, प्राज्ञ कॉलेज सचिव ज्ञानचंद कोठारी , संजीव कोठारी, मंत्री पदम चौधरी सहित अन्य उपस्थित रहे। समारोह के दौरान जामोला गांव में स्थानक के निर्माण के लिए स्व. लालचंद बोहरा की स्मृति में गजराज विजय कुमार बोहरा परिवार ने भूमि भेंट की वहीं निर्माण कार्य के लिए समाज के भामाशाहों ने स्थानक निर्माण में सहयोग राशि की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन अंकुश नाहर ने किया।

नवदीक्षित स्वरूप मुनि