पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवीन मार्ग से निकलेगा ताजिए का जुलूस

नवीन मार्ग से निकलेगा ताजिए का जुलूस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजयनगर| मोहर्रमचालीसवां पर ताजिए का जुलूस 10 दिसंबर की रात 11 को नए मार्ग से निकाला जाएगा। प्रशासन की समझाइश के बाद मंगलवार को पुलिस थाने में आयोजित बैठक में समुदाय के लोगों ने इस पर सहमति दी है।

मंगलवार को प्रशासन ने मुस्लिम समुदाय एवं शहर के प्रबुद्धजनों की बैठक लेते हुए हल निकालने का पुन: प्रयास किया। मसूदा उपखण्ड अधिकारी अनुपमा टेलर, नसीराबाद वृत्ताधिकारी डॉ. हरि प्रसाद सोमानी, तहसीलदार गोपाल परिहार, थाना अधिकारी अमरा राम विश्नोई की मौजूदगी में मंगलवार को थाना परिसर में बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान प्रशासन की ओर से समझाईश पर मुस्लिम समुदाय ने करीब एक घंटे तक चले मंथन के बाद शांति समिति की बैठक में हुए निर्णय अनुसार नवीन मार्ग से ही ताजिए का जुलूस निकालने पर सहमति व्यक्त की। तब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली।

नएमार्ग को स्थाई करने की रखी मांग :थाना अधिकारीविश्नोई के मुताबिक मुस्लिम समुदाय की ओर से ताजिए के नवीन मार्ग को भविष्य के लिए भी स्थाई करने की मांग की है। इस पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए स्थाई निदान करने का आश्वासन पुलिस प्रशासन की ओर से दिया गया। मुस्लिम समुदाय की ओर से ताजिए के जुलूस में बाधक बनी शीतला माता की गली के चलते पिछले एक दशक से अधिक समय से ताजिए के परंपरागत मार्ग में परिवर्तन की मांग की जा रही थी।