पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राेते नयनों को मुस्कान कौन सिखाता भारत में...

राेते नयनों को मुस्कान कौन सिखाता भारत में...

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगा सी पावन वाणी थी, मानव सेवा से भरा मन

केंद्रीयजलसंसाधन राज्यमंत्री प्रो. सांवरलाल जाट ने कहा कि गंगा सी पावन गुरुदेव पन्नालाल जी म.सा. की वाणी थी। हितकारी गुरु ही होते हैं जो मानवता की सेवा का बीड़ा उठाते हैं। जाट ने कहा कि वे गुरु पन्ना की प्रेरणा से स्थापित श्रीप्राज्ञ महाविद्यालय का पूर्व छात्र होने पर स्वयं को गौरवान्वित महसूस करते हैं। पन्नालाल जी म.सा. के 47 वें स्मृति दिवस पर सथाना बाजार स्थित प्राज्ञ भवन में केंद्रीय कार्यालय एवं श्री प्राज्ञ भोजनशाला का विधिवत शुभारंभ हुआ।

समाजसेवी इंदरचंद हरकावत- जयपुर, नंदलाल सिंघवी बिजयनगर, मिलापचंद खाबिया ईचलकरणजी, एम.सुमेरसिंह पोखरना पाण्डेचेरी इत्यादी ने फीता खोलकर शिलापट्ट का विधिवत लोकार्पण किया। तत्पश्चात कृषि उपज मण्डी में महासती रमणिक कंवर जी म.सा. के सानिध्य में आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री जाट ने कहा कि श्री प्राज्ञ महाविद्यालय में अध्ययन करने का उन्हें भी अवसर मिला। कार्यक्रम में पीसी जैन, पालिकाध्यक्ष सचिन सांखला सहित अन्य वक्ताओं ने गुणानुवाद किया। श्री नानक श्रावक संघ कार्याध्यक्ष ज्ञानचंद सिंघवी ने केंद्रीय कार्यालय के माध्यम से देशभर में नानकवंशीय संस्थाओं का सफल संचालन एवं आवश्यकता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। महामंत्री गुमान सिंह कर्नावट ने अवगत कराया कि कार्यालय एवं भोजनशाला निर्माण में कैलाशचंद बरमेचा, धर्मीचंद पीपाड़ा, पुखराज मंडिया-हैदराबाद, ललित कोठारी-मुम्बई, सुरेश चौरड़िया-गांधीनगर, सम्पतराज पोखरना -अहमदाबाद, राजकुमार पोखरना ज्ञानचंद तातेड़- भीलवाड़ा, रिखबचंद तातेड़- गोविन्दगढ़, समीरमल पोखरना- अजमेर, लादूलाल श्रीश्रीमाल- बिजयनगर, पारसमल चौधरी- गागेड़ा, सम्पतराज पोखरना एवं टीकमचंद सांखला-बिजयनगर परिवार ने सहयोग दिया। समारोह के दौरान लाभार्थियों का जैन समाज मंत्री ज्ञानसिंह सांखला, सम्पतराज लुणावत, दिलीप मेहता सहित अन्य ने बहुमान किया। समारोह में प्राज्ञ कॉलेज प्रबंधन समिति अध्यक्ष एसएस जैन, सचिव ज्ञानचंद कोठारी, प्राज्ञ मिरगी रोग निवारण समिति उपाध्यक्ष मूलचंद नाबेड़ा सहित काफी तादाद में जैन समाज के लोग मौजूद रहे।

बिजयनगर. कविसम्मेलन में कविता पाठ करते कवि।

बिजयनगर. केंद्रीयजल संसाधन मंत्री जाट का बहुमान करते पदाधिकारी।

बिजयनगर. पन्नागुरू के स्मृति दिवस पर प्रस्तुति देते प्राज्ञ पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी।

खबरें और भी हैं...