पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉ. जसविंद्र सिंह का निधन

डॉ. जसविंद्र सिंह का निधन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सह संघचालक डॉ. जसविंद्र सिंह का शुक्रवार सुबह जयपुर के एसएमएस अस्पताल में निधन हो गया। अंतिम यात्रा उनके चंपानगर स्थित निवास से रविवार सुबह 10 बजे बिजयनगर रोड स्थित मोक्षधाम के लिए रवाना होगी। संघ प्रचार प्रमुख राजेश मोयल ने बताया कि डॉ. सिंह ने राजकीय अमृतकौर अस्पताल में फिजिशियन के रूप में लंबे समय तक सेवाएं दी थी। साथ ही संघ के कर्मठ स्वयंसेवक, एबीवीपी ब्यावर इकाई के अध्यक्ष, राष्ट्रीय सिख संगत के राष्ट्रीय महामंत्री तथा अन्य सामाजिक संगठनों में भी पदाधिकारी रहे।

डॉ. जसविंद्र सिंह।