पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नंद के घर आनंद भयो...

नंद के घर आनंद भयो...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजयनगर रोड चौहान कॉलोनी स्थित रामद्वारा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान शनिवार को धूमधाम से नंदोत्सव मनाया गया। श्रद्धालुओं ने इस दौरान नंद के घर आनंद भयो...., हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल से रामद्वारा परिसर को गूंजायमान कर दिया।

इससे पहले आयोजित कथा में संत कोमलराम महाराज ने कहा कि प्रभु शरणागत की रक्षा करते हैं। प्रभु के दरबार में जब जागे तभी सवेरा। भक्ति करने की कोई उम्र नहीं होती। यदि भक्ति दृढ़ हो तो भगवान को भी भक्त के सामने झुकना पड़ता है। ध्रुवजी ने महज पांच वर्ष की आयु में ही नारदजी कृपा से ऐसी तप वाली भक्ति की जिससे भगवान ने प्रकट होकर उन्हें कहा भक्त में तुम्हारे दर्शन करने आया हूं। संत ने अंतमति स:गति पर चर्चा करते हुए कहा कि अंत समय जैसा ध्यान रहता है वैसी ही जीव की गति होती है। रामप्रसाद मित्तल ने बताया कि संगीतमय कथा पिछले चार दिन से प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 5.30 बजे तक चल रही है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा में भाग लेने की अपील की।

ब्यावर. रामद्वारामें नंदोत्सव मनाते श्रद्धालु।