जिन शासन के लाल ने कर दिया कमाल
बिजयनगर| जैनशासन में तप की महिमा अपरंपार है। जीवन तप रूपी खुशबू से कब सुगंधित हो इसका कोई समय निश्चित नहीं है। कुछ ऐसा ही कमाल कर दिखाया जिन शासन के इस लाल ने।
यह लाल भारतीय जनता पार्टी बिजयनगर मंडल अध्यक्ष नौरतमल लोढ़ा है। जिन्होंने राजनीति में रहते तप धर्म अपनाकर मासक्षमण महा तप पूर्ण कर साबित कर दिया। लोढ़ा ने बताया कि पूर्व में भी 30 उपवास के इस महा तप भाव भीतर में जागृत हुआ था प्रयास भी किया, लेकिन 15 उपवास ही पूर्ण हो पाए। इस बार गुरू भगवंतो के आशीर्वाद से वह मासक्षमण तप पूर्ण करने में कामयाब हुए है। लोढ़ा के मासक्षमण तप की पूर्णाहुति सोमवार को होगी। वह 30 उपवास पूर्ण कर 31 वें उपवास के प्रत्याख्यान लेंगे। इस अवसर पर सुबह 8 बजे तप अनुमोदनार्थ लोढ़ा काे जैन समाज एवं परिवारजनों द्वारा जुलूस के साथ रेलवे फाटक के समीप स्थित निवास स्थान से मुख्य बाजार होते हुए प्राज्ञ भवन लाया जाएगा।
यहां वह जैन संत प्रियदर्शन मुनि मसा से 31 वह उपवास के प्रत्याख्यान लेंगे। इसके बाद में महावीर बाजार स्थित जैन मंदिर में संभवनाथ परमात्मा के दर्शन कर विराजित आचार्य पुण्यर|सूरि मसा एवं यशोर| सूरि मसा से आशीर्वाद लेंगे।
नौरतमल लोढ़ा।