बिजयनगर| भारतीयजीवन बीमा निगम अभिकर्ता संघ अजमेर डिविजन के बूंदी में हुए अधिवेशन में एक बार फिर बिजयनगर के मिट्ठूलाल रांका को अजमेर डिवीजन का महामंत्री चुना गया। जबकि अध्यक्ष पद पर प्रेमचंद सुराणा काे चुना गया है। रांका को बेहतर सेवाओं के बतौर लगातार चौथी बार चुना गया है।