शराब तस्कर दो दिन के रिमांड पर
बिजयनगर|अदालत नेराष्ट्रीय राजमार्ग पर अंग्रेजी शराब की अवैध तस्करी के आरोप में गिरफ्तार दोनोे आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया। थाना अधिकारी अमराराम विश्नोई ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने अवैध शराब से भरे ट्रक सहित डूंगरपुर जिले के दोखड़ा के नजदीक गांव पूनाली निवासी नरेश जोशी बांसवाड़ा के सांगवा निवासी हिमा पुत्र गलिया को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया था।