ललितप्रभ चंद्रप्रभ के प्रवचन आज से
बिजयनगर|संत महोपाध्यायललितप्रभ चन्द्रप्रभ महाराज का गुरुवार को मंगल प्रवेश होगा। इस अवसर पर वे यहां दो दिवसीय प्रवचन माला को संबोधित करेंगे। लॉयंस क्लब अध्यक्ष लॉयन पुखराज तातेड़ ने बताया कि कृषि उपज मंडी प्रांगण में दो दिवसीय प्रवचन माला का आयोजन होगा। वे प्रतिदिन सुबह 9 से 10:30 बजे एवं रात्रि 8 से 9 बजे तक ज्ञान की गंगा बहाएंगे।