पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएवी ने जीता इंटर कॉलेज बॉक्सिंग का खिताब

डीएवी ने जीता इंटर कॉलेज बॉक्सिंग का खिताब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीएवीकॉलेज की टीम ने राजकीय महाविद्यालय अजमेर की टीम को हराकर इंटर कॉलेज बॉक्सिंग का खिताब जीता। महर्षि दयानंद सरस्वती यूनिवर्सिटी की ओर से आयाेजित प्रतियोगिता में तीसरा स्थान एमडीएसयू कैम्पस की टीम को मिला। प्रतियोगिता में 8 टीमों के 39 प्रतियोगियों ने भाग लिया। समापन समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया गया।

इससे पहले समापन समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष धर्मीचंद खटोड ने खेल को खेल की भावना से खेलने पर जोर दिया। श्रीमती रतनकंवर नाथूलाल पोखरना चेरीटेबल ट्रस्ट की ट्रस्टी चंद्रकला पोखरना विशिष्ट अतिथि थीं। आयोजन सचिव आशिक अली ने प्रतिवेदन पेश किया। प्रतियोगिता में प्राज्ञ महाविद्यालय के 4 खिलाड़ियों ने कांस्य दो रजत पदक हासिल किए। प्रबंधन समिति सचिव ज्ञानचंद कोठारी ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह के दौरान राजस्थान मुक्केबाजी संघ के सचिव नरेन्द्र कुमार निर्वाण, ऑब्जर्वर अमित आइवन, चेयरमैन नॉमिनी प्रहलाद शर्मा, प्रबंध समिति सदस्य प्रेमराज बोहरा, ज्ञानचंद बाफना, भागचंद बाबेल, मूलचंद नाबेड़ा, सुरेन्द्र पीपाड़ा, पीयूष चोपड़ा, शिवशंकर तिवाड़ी, कन्हैयालाल खाबिया, दिलीप मेहता सहित अन्य उपस्थित थे। समापन के मौके पर बेहतरीन सेवाओं के लिया बीबीए संकाय प्रभारी अभिषेक पारीक हर्षवर्धन सिंह राठौड़ का सम्मान किया गया। प्राचार्य डॉ. प्रणय चतुर्वेदी ने आभार व्यक्त किया। समारोह में उपाचार्य डॉ. प्रकाश मल्ल, डेयरी निदेशक एसआर सिंह, डॉ. सौरभ व्यास एवं प्राज्ञ कॉलेज के टीम कोच राहुल सिंह राठौड़ सहित अन्य उपस्थित थे।