पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस सुरक्षा में बंटी यूरिया खाद

पुलिस सुरक्षा में बंटी यूरिया खाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजयनगर में भी मशक्कत

कृषिमहकमे ने लंबे समय के बाद बुधवार को यूरिया खाद का वितरण किया। इस दौैरान काफी गहमा-गहमी और किसानों की भीड़ के चलते पुलिस सुरक्षा के बीच यूरिया के 800 कट्टे बांटे गए। हालत यहां तक पहुंच गए कि वितरण के दौरान व्यवस्था को सुचारू करने के लिए तहसीलदार को मौके पर स्थित संभालनी पड़ी। इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला।

सावर-पंडेर मार्ग पर सांसी बस्ती के निकट कृषि कार्यालय में यूरिया खाद के वितरण के दौरान टोकन लेने वालों की भारी भीड़ रही। इसके चलते कई बार ट्रैफिक जाम हुआ। नायब तहसीलदार हरिराम यादव और पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्थित करवाया। तहसील कानूनगाे रामकल्याण मीणा ने बताया कि यूरिया खाद को नियमानुसार वितरित करने के लिये सभी किसानों से जमीन की वर्किंग जमाबंदी मंगवाई गई। इसी के आधार पर उन्हें यूरिया खाद के टोकन वितरति किए गए। किसानों को प्रति टोकन 2 कट्टे दिए गए।

आजभी मिलेगी खाद

जानकारीके अनुसार बुधवार को यूरिया खाद से वंचित रहे किसानों को गुरुवार को भी टोकन के आधार पर खाद का वितरण किया जाएगा। टोकन वितरण करने मे बुधवार को सहायक कृषि अधिकारी संतोष जोशी, कृषि पर्यवेक्षक महेन्द्र कुमार जैन, नगर कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल माली एवं दुर्गा सिंह यादव ने सहयोग किया।

बिजयनगर| किसानोंको उचित मूल्य पर खाद नहीं मिलने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालत ये हैं कि बुधवार को क्रय विक्रय सहकारी समिति पर महज एक ट्रक यूरिया खाद आई। इसमें खाद के करीब 300 कट्टे थे। इसकी भनक लगते ही यूरिया खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ी। मांग अधिक होने की वजह से अधिकांश को बेरंग लौटना पड़ा।

बिजयनगर क्रय विक्रय सहकारी समिति पर बुधवार को महज एक ट्रक की आपूर्ति हुई। इसकी भनक लगते ही खाद लेने वालों को तांता लग गया। काश्तकार हीरालाल गुर्जर, गाेपीचंद शर्मा, देवा गुर्जर सहित अन्य का आरोप था कि जब अावश्यकता होती है विभाग खाद की आपूर्ति के प्रति गंभीर नहीं है, ऐसे में उन्हें बाजार में ऊंचे दामाें पर यूरिया खाद क्रय करने के लिए विवश होना पड़ रहा है। उधर बिजयनगर क्रय विक्रय सहकारी समिति द्वारा बिजयनगर, मसूदा भिनाय क्षेत्र में उचित मूल्य पर खाद की आपूर्ति के दृष्टिगत एक पखवाड़े पहले ही करीब एक हजार टन खाद की मांग की गई थी। इसके लिए राजफेड, आईपीएल इफ्को सहित अन्य कम्पनियो