चैम्बर नहीं होनेे से परेशानी
बिजयनगर|वार्ड 20में नाले के ऊपर चैम्बर नहीं होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले में नागरिकों ने नाले के ऊपर चैम्बर लगवाने की मांग की। लोगों का कहना था कि चैम्बर नहीं होने वे जहां निकास अवरूद्ध हो रहा है बल्कि गंदगी से नाले से आवागमन में भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। क्षेत्रवासियों ने पालिका प्रशासन से इस मामले में त्वरित कार्यवाही की मांग की है। पत्र देने वालों में कैलाश पारीक, घीसालाल सहित अन्य शामिल थे।