कुछ दिन और चलना पड़ेगा टूटी सड़कों पर
^ब्यावर मसूदा क्षेत्र की सड़कों के पैचवर्क पर करीब 80 लाख रुपए के कार्य होंगे। पैचवर्क का काम 15 सितंबर को शुरू करना था, लेकिन बारिश की संभावना के कारण 1 अक्टूबर से शुरू कराया जाएगा। दीपावली से पहले सभी सड़कों पर पैचवर्क पूरा करने के निर्देश दे दिए गए हैं।’ -पीएमचावला, अधिशाषीअभियंता
ब्यावर. ब्यावर छावनी फाटक बाहर बारिश की वजह से क्षतिग्रस्त डामर रोड से गुजरने के दौरान परेशान होते वाहन चालक।
भास्कर न्यूज | ब्यावर
मानसूनके दौरान तेज बारिश की वजह से खस्ताहाल सड़कों पर वाहन चालकों वाहन चालकों को कुछ दिन और सफर करना पड़ेगा। मानसून समाप्त हाेने के बाद हर साल 15 सितंबर से शुरू किया जाने वाला पैचवर्क गत दिनाें की बारिश के कारण टल गया। अब सार्वजनिक निर्माण विभाग एक अक्टूबर से ही सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कर पाएगा।
सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता पीएम चावला के अनुसार मानसून जाने के बाद हर साल 15 सितंबर को विभाग की ओर से सड़कों का पैचवर्क शुरू कर दिया जाता है लेकिन इस बार मानसून जारी रहने से पैचवर्क स्थगित करना पड़ा। नई योजना के तहत आगामी 1 अक्टूबर से सड़कों का पैचवर्क शुरू होगा जो दीपावली से पहले तक जारी रहेगा। इस अवधि में विभाग ने अपने दायरे में आने वाली सड़कों के पैचवर्क को पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। युद्ध स्तर पर काम चला कर इस निर्धारित अवधि में लक्ष्य पूरा करने लिए टेंडर जारी करने के साथ सभी अभियंताओं, तकनीकी अधिकारी, ठेकेदार समेत पूरी टीम को जिम्मेदारी दी गई है।
ब्यावर-मसूदाउपखंड की सड़कों पर खर्च होंगे 80 लाख
पीडब्लूडीकी ओर से इस बार ब्यावर मसूदा उपखंड में निर्मित डामरीकृत सड़कों के पैचवर्क पर करीब 80 लाख रुपए खर्च होंगे। अधिशासी अभियंता पीएम चावला के अनुसार इस राशि से पीडब्लूडी के अधीन स्टेट हाइवे (राजमार्ग), मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड (एमडीआर) और अदर डिस्ट्रिक्ट रोड (ओडीआर) के दायरे में आने वाली क्षतिग्रस्त सड़कों के पैचवर्क का काम होगा। पैचवर्क योग्य सड़कों पर काम चालू करने से पहले प्राथमिकता तय की जाएगी। अतिआवश्यक सड़कों के काम को प्राथमिकता के साथ पहले चरण में पूरा किया जाएगा। इसके बाद काम के दबाव के मुताबिक सड़कों पर काम पूरा होगा।
ब्यावर-मसूदा क्षेत्र की इन सड़कों के सुधरेंगे हालात
> ब्यावर-अजमेर राजमार्ग रोड
> ब्यावर-उदयपुर राजमार्ग रोड