अजमेर-बांद्रा का रहेगा स्थायी ठहराव
बिजयनगर| अजमेर-बांद्राटर्मिनस एक्सप्रेस यात्री रेल का अब बिजयनगर रेलवे स्टेशन पर ठहराव स्थाई रूप से कर दिया गया है। रेलवे द्वारा अब से पहले प्रायोगिक तौर पर ही इस यात्री रेल गाड़ी का ठहराव निश्चित किया जाता रहा था। कॉटन व्यवसायी निहालचंद पोखरना द्वारा रेल मंत्रालय को भिजवाए पत्र के बाद अजमेर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस यात्री रेल गाड़ी संख्या 22996 एवं 12995 का बिजयनगर रेलवे स्टेशन पर 15 सितंबर से ठहराव स्थाई रूप से किया गया है। इस रेल में बिजयनगर के यात्रियों को मजबूरन टिकिट अजमेर, भीलवाड़ा या चित्तौडगढ से नहीं खरीदना पड़ेगा। मालूम हो कि पूर्व में यह सुविधा अनिश्चित कालीन समय-समय पर बढ़ाई जाती रही है। इसे अब आगामी आदेश तक स्थायी रूप से लागू कर दी गई है। इससे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।