दस के खिलाफ मामला दर्ज
बिजयनगर| नगरमें मारपीट सहित अन्य धाराओं में दस जनों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी अमरा राम विश्नोई ने बताया कि पुलिस थाने में नगर निवासी विष्णु नाथ पुत्र सोजीनाथ योगी ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें नगर निवासी मोहन नाथ, छोटू नाथ, सत्तू नाथ, रामदेव, रामूड़ी देवी, बनोर देवी, रमता देवी, कालू, भागू गीता देवी ने एकराय होकर उसके उसकी प|ी संतोष माता सायरी बच्चों के साथ मारपीट कर अभद्र व्यवहार किया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्रकरण की जांच एएसआई दिनेश कुमार को सौंपी है।