पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय खो खो प्रतियोगिता बिजयनगर में अगले माह

राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता बिजयनगर में अगले माह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजयनगर| 34वीं राष्ट्रीय जूनियर छात्र-छात्रा वर्ग पांच दिवसीय खो-खो प्रतियोगिता राजस्थान खो-खो संघ अजमेर के तत्वावधान में बिजयनगर के नारायण स्कूल खेल मैदान में 7 अक्टूबर से शुरू होगी। इस राष्ट्रीयस्तर प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय खो-खो महासंघ दिल्ली के उपाध्यक्ष भंवर सिंह पलाड़ा एवं मसूदा विधायक सुशील कंवर पलाड़ा के प्रयास एवं शहरवासियों के सहयोग से हो रही है। प्रतियोगिता आयोजन सचिव किशनपुरी को बनाया गया। खो-खो महासंघ दिल्ली के उपाध्यक्ष भंवरसिंह पलाड़ा ने बताया कि खो-खो की राष्ट्रीय प्रतियोगिता राजस्थान के खेल इतिहास में पहली बार बिजयनगर में आयोजित हो रही है। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के बालक-बालिका वर्ग की करीब 66 टीमों के 700 खिलाड़ी एवं 200 राष्ट्रीय निर्णायक भाग लेंगे। पलाड़ा ने बताया कि खिलाड़ियों एवं निर्णायकों की आवास व्यवस्था शहर के समारोह स्थल एवं होटल में की गई है। पलाड़ा ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह में महामहिम राज्यपाल कल्याणसिंह, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री गुलाबचंद कटारिया को अतिथि के रूप में आमंत्रण भिजवाया गया है।