- Hindi News
- समाज प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए आगे आने का आह्वान
समाज प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए आगे आने का आह्वान
विश्वकर्माजयंती की पूर्व संध्या पर मंगलवार की रात श्री जांगिड़ नवयुवा सेवा समिति के शपथ ग्रहण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न हुअा। समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेवी ललित जड़वाल ने समाज के लोगों से प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए आगे आने का आह्वान किया। विश्वकर्मा मंदिर के बाहर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बसेर गोपाल ने की।
समारोह में पूर्व प्रधान प्रहलाद शर्मा, लादूलाल गाजवा, रामप्रसाद बोदलिया, सूरज करण जलोया, रामरतन जांगिड़ एवं गणपत लाल सीलक विशिष्ट अतिथि थे। समारोह के आरंभ में नव युवा समिति सदस्यों द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण एवं साफा बांधकर अभिनंदन किया गया। समारोह में जांगिड़ नवयुवा समिति की नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष महावीर प्रसाद बराणिया, उपाध्यक्ष कल्याणमल जांगिड़, शिवराज कींजा, मंत्री सुनील हर्षवाल, कोषाध्यक्ष बद्रीलाल आसलिया एवं कन्हैयालाल कींजा सहित 35 पदाधिकारी एवं सदस्यों की कार्यकारिणी को मुख्य अतिथि जड़वाल ने शपथ दिलाई।
समारोह के दौरान समाज के 35 बुजुर्गों, 62 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं राजकीय एवं विशिष्ट सेवाओं से जुड़े पांच बंधुओं को सम्मानित किया गया। संरक्षक धर्मवीर जांगिड़ ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रामविलास जांगिड़ ने किया। वहीं विश्वकर्मा जयंती की पूर्व संध्या पर मंगलवार की रात भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें सवाई सिंह एण्ड पार्टी के कलाकारों ने एक बाद एक भजनों की प्रस्तुति देते हुए देर रात तक श्रद्धालुओं का बांधे रखा।
बिजयनगर. शपथग्रहण करते जांगिड़ नवयुवा सेवा समिति के पदाधिकारी।