पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्यावर में संतों का मंगल प्रवेश कल

ब्यावर में संतों का मंगल प्रवेश कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर. संतमहोपाध्याय ललितप्रभ सागर महाराज एवं दार्शनिक संत चन्द्रप्रभ महाराज का ब्यावर शहर में मंगल पदार्पण सोमवार को होगा। वे सकल संघ के साथ सायं 4 बजे बिजयनगर रोड़ स्थित जैन दादावाड़ी से शहर में मंगल-प्रवेश करेंगे। संतगण बाजार होते हुए विनोद नगर स्थित महावीर भवन पहुंचेंगे। मंगलवार को होंगे सुबह-शाम होंगे प्रवचन-श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ के अध्यक्ष कुशलचंद मेड़तवाल और मंत्री रिखबचंद खटोड़ ने बताया कि संत ललितप्रभ, संत चन्द्रप्रभ एवं मुनि शांतिप्रिय सागर महाराज अपना इंदौर के दशहरा मैदान में विराट चातुर्मास सम्पन्न कर जोधपुर जा रहे हैं। संतगण आम जनमानस को लाभान्वित करने के लिए 15 दिसंबर को ब्यावर रहे हैं। वे विनोद नगर स्थित जवाहर भवन में 16 दिसम्बर को सुबह 9 से 10.30 बजे एवं रात्रि 8 से 9.30 बजे तक प्रवचन देंगे। विराट 108 पार्श्वनाथ महापूजन-संघ के वरिष्ठ श्रावक दीपचंद कोठारी, चंदूलाल कोठारी, यशवंत रांका, मनीष कांकरिया, सुरेन्द्र कोठारी, नरेन्द्र भंडारी के अनुसार बुधवार को सुबह 9 बजे जवाहर भवन में पौष दशमी के दिन भगवान पार्श्वनाथ की जयंती के अवसर पर 108 पार्श्वनाथ महापूजन का विराट आयोजन होगा।

संत ललित प्रभ चंद्र प्रभ सागर।